फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी ने पहली सूची में नगर के रईस आजम मलिक को नगराध्यक्ष बनाया था। शनिवार को जारी दूसरी सूची में सगीर राजपूत को नगराध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। रविवार को सगीर राजपूत का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, संदीप उर्फ सेठी, कंबर जैदी, सचिन गुर्जर, कृष्णपाल यादव, आरिफ, अजमल, इरफान कुरैशी, जाहिद, सरताज, बबलू, फिरोज, जमीरुद्दीन, बिट्टू, शुभम, नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें