फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांवो मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनने की सूची हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
15 ग्राम पंचायतों में बनेंगे 25 प्रधानमंत्री आवास
माछरा। पिछले काफी समय से इंतजार कर रही ब्लॉक क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है। ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में 25 प्रधानमंत्री आवास बनेंगे। जिले स्तर से आवासों की धनराशि जारी करने के साथ नियमों के कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए है। यदि प्रधानमंत्री आवासों के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही की तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में सरकार बदलने के साथ लोहिया आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना से बनने वाले आवासों का ब्लॉक क्षेत्र की जनता लंबे समय से इंतजार कर रही थी। विभिन्न ग्राम पंचायतों के गरीब लोग विकास खंड कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। शासन से आदेश जारी होने के साथ ब्लॉक मुख्यालय को प्रत्येक गांव वार सूची जारी की गई है सूची में गांव के नाम व लाभार्थियों के नाम सहित किस गांव के कितने आवास प्रस्तावित है यह भी अंकित किया गया है बीडीओ माछरा ने दी जानकारी में बताया कि प्रधानमंत्री आवासों की धनराशि आधार कार्ड से जोड़ते हुए सीधे लाभार्थियों के खाते में जारी की जाएगी। साथ ही उस गांव मेें तैनात ग्राम पंचायत सचिव को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। यदि प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण कराए जाने व नियमों में कोई लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक माछरा क्षेत्र में बनने वाले प्रधानमंत्री आवासों की ग्राम वार सूची में शौल्दा 2, नित्यानंदपुर 1, मेघराजपुर 1, हसनपुरकलां 2, अमरपुर 1, लालपुर 2, गोविंदपुरी 2, मवी 1, फतेहपुर नारायण 2, बड़ागांव 1, ऐतमादपुर 1, लू बक्सर 1, जड़ौदा 3, माछरा 1, नगलाशाहू 4, गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनेंगे। ब्लॉक प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मकान उनके ही बनेंगे जिनके पास पक्का मकान नहीं है। शासन की योजना का लाभ गरीब पात्र व्यक्ति को अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन


खास बातें:
जिनके मकान पक्के नहीं है उन्हें ही मिलेंगे मकान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें