फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से होगी 55 हजार किसानों की समस्या दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एप से होगी किसानों की समस्याएं दूर
मवाना। गन्ने की पर्ची, रकबा आदि समस्याओं को लेकर अब किसानों को समिति के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल गन्ना विभाग की ओर से एक एप जारी किया जा रहा है, जिसमें किसानों की समस्या से संबंधित सभी जानकारी होगी। अब घर बैठे ही किसान अपनी समस्या का समाधान कर सकेगा।
विज्ञापन

पेराई सत्र समाप्त होने के बाद हर वर्ष गन्ने का सर्वेक्षण कराया जाता है। इसके बाद सट्टा प्रदर्शन का आयोजन होता है, जिसमें किसान अपने रकबे व पर्ची संबंधी जानकारी प्राप्त करता है। इनके अलावा भी किसानों की बहुत सी समस्या है, जिसके लिए वह समिति के चक्कर काटता है। परंतु अब समिति से जुड़े 55 हजार किसानों को समिति के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल गन्ना विभाग ने किसानों की समस्या को देखते हुए एक किसान एप जारी करने की योजना बनाई है, जिस पर कार्य भी किया जा रहा है। इस एप के जरिए किसान घर बैठे ही अपनी कृषि भूमि से संबंधित जानकारी, रकबा, पर्ची आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। इस एप को किसान अपने फोन में डाउनलोड कर घर बैठे ही अपनी समस्या का निस्तारण कर सकेगा। सहकारी गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि गन्ना विभाग द्वारा एप जारी करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। इस एप में किसान से संबंधित सभी जानकारियों को अपलोड किया जाएगा जिससे वह घर बैठे ही अपनी समस्या का निस्तारण कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें