फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती समारोह में 30 लोग होंने सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जयंती समारोह में 30 लोग होंगे सम्मानित
दौराला। युवा छात्र किसान एकता मंच के अध्यक्ष गौरव सोम ने कहा कि 23 सितंबर को मंच की प्रथम जयंती समारोह का आयोजन सकौती पुलिस चौकी के पास होगा। समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे। जिसमें समाज हित शिक्षा हित एवं स्वास्थ्य हित के अलावा जनता से जुड़े मुद्दों एवं छात्र किसानों की लड़ाई लड़ने वाले प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

दौराला स्थित एक कालोनी में मंच की विधिक सलाहकार एडवोकेट प्रेरणा चौधरी के नेतृत्व में आयोजित पत्रकार वार्ता में गौरव सोम ने कहा कि समाज हित में कार्य करने के उद्देश्य से इस मंच का गठन किया गया है। मंच के उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि नौजवान, किसान एवं छात्र हित की लड़ाई को लडने के लिए मंच तैयार किया गया है। इनके हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। मंच के मीडिया प्रवक्ता मिर्जा वजाहत बेग ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसमे 30 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। इस दौरान विकास और कार्यक्रम सकौती पुलिस चौकी के पास आयोजित किया जाएगा। विकास कुमार, सचिन कुमार, कुलदीप, सेवक, शक्ति सिंह, राहत बेग, हेप्पी, धन्नी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें