फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहरर्म पर धौलडी पर मिशाल पेश करते हुए सोगवारों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव धौलड़ी में बृहस्पतिवार को मुहरर्म पर करबला के शहीदों की शाहदत के सम्मान में रक्तदान शिविर में 25 महिलाओं समेत 120 व्यक्तियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

गांव धौलड़ी में लगाए शिविर में रक्तदान के लिए बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पहुंचे। उनका कहना था कि कर्बला में इमाम हुसैन ने परिवार सहित अपनी सच्चाई के लिए कुर्बानी दी। उनकी याद में वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान कर रहे हैं। हुसैनी चौक पर आयोजित शिविर में जिला अस्पताल के डाक्टरों की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर में 25 महिलाओं सहित 120 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। इस दौरान दिल्ली के पूर्व विधायक हसन अहमद, बाबर काजमी, रजी काजमी, नजीम काजमी, सरकार, मेहंदी काजमी, दायम काजमी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें