फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हितैषी है भाजपा: अजय भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उपाध्यक्ष बनने पर अजय भारद्वाज भराला का नंगली आजड़ गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। अजय भारद्वाज भराला ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसानों के हित में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

गुर्जर महासभा के प्रवक्ता वीरेंद्र खारी कहा कि अजय भराला किसानों की समस्याएं उठाने में हमेशा आगे रहे और बढ़ चढ़कर आंदोलनों में हिस्सा लिया। भाजपा ने किसानों के हित में इन्हें उपाध्यक्ष बनाकर सही फैसला किया है। सभा में अजय भारद्वाज भराला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के प्रति बहुत गंभीर है। भाजपा ने किसानों से जो घोषणापत्र में वादे किए थे, उन्हें पूरा कर रही है। किसानों का कर्ज माफ करने एवं चीनी मिल समय पर चलवाने के साथ समय से भुगतान करा रही है। सरकार ने 36000 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया जब तक किसान का खेत में गन्ना रहा तब तक मिलें चलीं। आगामी 15 अक्तूबर तक गन्ने का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की चिंता करती है। यहां कृष्णपाल गुर्जर, ओमकार प्रधान, रोहताश प्रधान, सूरजमल, ऋषिपाल गुर्जर, रामवीर गुर्जर, सतेंद्र बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें