कार की टक्कर से युवक घायल
सरधना। मेरठ करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के पास बुधवार को सड़क पार करते समय एक कार ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में कंकरखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के भलसोना गांव निवासी अंकुर पुत्र सतेंद्र बुधवार को किसी काम से दबथुवा गांव में गया था। दोपहर के समय वह मेरठ-करनाल हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को उपचार के लिए कंकरखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी।