सफाई से ही रहेगा देश स्वस्थ
मवाना। 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद ब्लाक अधिकारियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सफाई अभियान चलाया।
बैठक में ब्लाक अधिकारियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वच्छता को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह ने कहा कि साफ सफाई से ही देश स्वस्थ रहेगा। इसके बाद ब्लाक परिसर में सभी ने मिलकर सफाई अभियान चलाया।