फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्याजंली सभा का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्य तिथि काव्याजंलि सभा का आयोजन किया। जिसमें विधायक दिनेश खटीक सहित वक्ताओं ने वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, कवियों ने अटल जी को समर्पित कविताएं प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
विज्ञापन

पंचायती धर्मशाला में आयोजित हुई काव्याजंलि सभा के शुभारंभ में सभी अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को पुष्पांजलि प्रस्तुत की। सभा में मुख्य वक्ता के रुप में विधायक दिनेश खटीक ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। सोनू त्यागी. चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने भी विचार रखे। काव्याजंलि में कवि मनमोहन भल्ला, मुनीश अक्स ने अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कविताओं को प्रस्तुत कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम के संयोजक निपुण चौहान रहे। अध्यक्षता जयप्रकाश जैन तथा संचालन मनोज ने किया। कार्यक्रम में सुधा चौहान, प्रवीण जैन, रवि गोला, आशीष रस्तोगी, मीडिया प्रभारी राजीव रस्तोगी, कर्म सिंह, राजेंद्र चौहान, नरेशबाला, रामगोपाल त्यागी, हरिओम त्यागी, धर्मराज चौहान, मुकुल रस्तोगी, नीरज गोयल, गौरव राठी, सुधीर गुप्ता, राजू चौहान, अवजीत चौहान सुदेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें