फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड शिविर में भगत सिंह टोली ने बनाया सबसे सुंदर तंबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के बिनौली रोड स्थित आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में रविवार को स्काउट एवं गाइड द्वारा तृतीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर संचालिका डीओसी पूनम चौधरी ने छात्रों को स्काउट एवं गाइड के इतिहास, नियम एवं प्रतिज्ञा बताई। उन्हें तंबू तैयार करना सिखाया। इस दौरान छात्रों ने टोली बनाकर तंबू लगाए। इस दौरान छात्रों ने स्वादिष्ट व्यंजन भी तैयार किए। जिसमें भगत सिंह टोली ने सबसे सुंदर तंबू सजाया। इसके चलते उसे प्रथम स्थान मिला। चंद्रशेखर टोली ने द्वितीय तथा घोड़ा व टाइगर टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या विजय बहादुर ने सभी तंबुओं का निरीक्षण किया। साथ ही छात्रों से स्काउट से जुड़े सवाल पूछे। स्काउट अध्यापक राजवीर सिंह ने कहा कि स्काउट के नियम छात्रों को बढ़ती आपराधिक प्रकृति को रोकने में समक्ष हैं। तीन दिन तक चले इस कैंप में स्काउट अध्यापक पंकज गर्ग, मोहित चौहान, पीटीआई सुधीर त्यागी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें