फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर दो भाईयों से मारपीट कर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ग्राम अलीपुर मोरना निवासी दो भाइयों से बृहस्पतिवार को मवाना आने के दौरान तीन बदमाशों ने मारपीट कर नकदी लूट ली थी। बदमाश दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। आरोप है कि हस्तिनापुर पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर शुक्रवार को पीड़ित ने सीओ से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

अलीपुर मोरना निवासी सूरज पुत्र रमेश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने भाई विपिन को चिकित्सक से दवा दिलाने मवाना आ रहा था। आरोप है कि बोहड़पुर गांव के पास पहुंचने पर तीन बदमाशों ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडे और हथियारों के बल पर रोक लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। बदमाशों ने सूरज से 16 हजार रुपये लूट लिये और धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने हस्तिनापुर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने सीओ अखिलेश भदौरिया से पुलिस के रवैये की शिकायत की। इस पर सीओ अखिलेेश भदौरिया ने हस्तिनापुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें