सरधना। नगर के विभिन्न स्कूलों में हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय कृष्णा लता देवी की स्मृति में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय में दोहा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 व 10 की छात्राओं ने भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में आरक्षण के पक्ष में बोलने पर कक्षा 11 की छात्रा आकांक्षा अव्वल रही। प्रीति सोम कक्षा 12 की छात्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 की छात्रा सुजाता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में बोलने पर कक्षा 11 की छात्रा कशक जैन प्रथम, आस्था सैनी ने द्वितीय व दीप्ति सैनी कक्षा 12 की छात्रा ने तृतीय स्थान प्रप्त किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजय मित्तल, गौरव गुप्ता एवं अनुज बंसल रहे। मदनलाल बंसल, तेजस्वी भगवान मित्तल, प्रधानाचार्य वंदना मित्तल, रेनू चौधरी, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे। गंज बाजार स्थित केके पब्लिक स्कूल में भी हिंदी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक सुशील कुमार, प्रधानाचार्य जीपी सिन्हा, सचिव संजीव कुमार आदि ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।
द्रोण पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने बच्चों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताया। बिनौली रोड स्थित द्रोण कॉलेज ऑफ एजूकेशन में निबंध प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर एजूकेशन के प्रबंधक संजय त्यागी ने छात्रों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम की साक्षी ने द्वितीय व गार्गी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में भी हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना ने राजभाषा व राष्ट्रभाषा के महत्व को समझाया। इस मौके पर नेहरू, गांधी, महर्षि दयानंद निराला समेत सभी ने हिंदी के विषय में ध्येय वाक्य कहे। इस मौके छात्राओं ने रचनायें पढ़ी। इस मौके पर काजल जैन, मीनू, शिरीन, खुशनुमा, स्नेहा, नेहा, शिवानी कश्यप, सारिका आदि छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। मंच संचालन शीनू व आंचल सैनी ने किया। निर्णयक मंडल में डॉ. महिमा शर्मा, डॉ. पूजा, डॉ. शुचि रही। इस मौके पर डॉ. महेश पालीवाल, डॉ. निमिषा आदि मौजूद रही।
जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर प्राचार्या आरके जैन ने हिंदी के महत्व के बारे में जानकारी दी। तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के विकास पर डॉ. उमा ने चर्चा की। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन आरसी पांडेय ने किया। इस मौके पर निर्णयक मंडल में पुस्तकालयध्यक्ष श्रीश श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।