फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

दौराला। एन-एच 58 हाईवे पर दौराला थाने के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आनन फानन में मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मवीमीरा गांव निवासी राजपाल बीती रात दौराला स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने के लिए आया था। बताया गया है कि जब वह वापस जाने के लिए दौराला थाने के सामने हाईवे को पार कर रहा था तो इसी दौरान सकौती की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने दौराला थाने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें