एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में खेली जा रही यूपी स्टेट ओपन रैंकिंग स्नूकर चैंपियनशिप में सोमवार को कड़े मुकाबले हुए। रविवार देररात भी चार मुकाबले हुए। क्लब सचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि डॉ. बीएल अरोड़ा स्मृति में आयोजित चैंपियनशिप में मेरठ के शहजाद ने प्रतिद्वंद्वी वाराणसी के मनीष श्रीवास्तव को 65-47, 28-60, 64-75, 56- 35 से हराया। मेरठ के ही राजन सिंह ने मुरादाबाद के इसरार मलिक को 45-58, 57-30, 60-45, 44-55, 51-30 से मात दी।
इसके अलावा अन्य मैचों में वाराणसी के सागर मौर्य ने गोरखपुर के भागवत शुक्ला को 55-31, 64-08, 65-48 से, वाराणसी के गौरव श्रीवास्तव ने करन अरोड़ा को 28-69, 29-46, 58-36, 51- 46, 49-42 से हराया। लखनऊ के कर्मेंद्र सिंह के न आने पर गोंडा के अमर गुप्ता को वॉकओवर मिला। सोमवार दिन के मुकाबले में बरेली के दयाम इकबाल ने लखनऊ के विश्वजीत मोहन को 72-41, 47-57, 58-29,62-12 से, लखनऊ के कासिम ने मो. असद को 66-32, 54-39, 75-44 से, गौरव बक्शी ने शहजाद को 52-25, 60-31, 50-59, 81-61 से हराया।
वहीं वाराणसी के चंदन ने मेरठ के अकदस को 67-49, 48-17, 55- 47 से, मोंटू चौधरी ने करन चुग को 61- 02, 54-22, 41-32 से, इलाहाबाद के अरमान ने कानपुर के ज्योति गौतम को 56- 51, 25-51, 68- 21, 63- 27 से पराजित किया। राजन सिंह ने इतिशलाल को 58- 24, 59-17, 74-01 से, नाजिश सिंह ने तनुज आनंद को 58-06, 11-52, 60-46, 56-49 से, आयुष मित्तल ने प्रिंस यादव को 29-42, 53-11, 20-58, 61-31, 56-37 से और पुरु दिमाल ने अतुल कुमार को 53-23, 48-46, 56-08 से हराया। इस मौके पर हिमांशु कंसल, अतुल ऐलन, ईशु अग्रवाल, राजन गर्ग, कोनार्क बंसल, एसएम चड्ढा, अनिल अग्रवाल, भारत गुप्ता, प्रदीप गोयल, क्लब प्रबंधक अजय गुप्ता, रनवीर सिंह, डॉ. अतुल शर्मा और विष्णु सिंह आदि उपस्थित रहे।