फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सुरेश राणा ने खादर का दौरा कर बाढ की विभिषका का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक के साथ शनिवार को खादर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टूटे तटबंध को देखने के साथ ही ग्रामीणों से समस्याएं जानीं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि तटबंध बनवाने की कार्ययोजना तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। जिस पर आने वाले वर्ष से पूर्व ही इसका स्थायी समाधान कराया जा सके। किसानों से यह भी कहा कि नष्ट हुई फसलों का भी आंकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, किसानों ने मंत्री से कहा कि उन्हें मुआवजा नहीं बल्कि बाढ़ से हर साल होने वाली तबाही का स्थायी समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें कार से अपने साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ले जाने की बात कही, लेकिन सुरेश राणा ने ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर पर दौरा करने के लिए कहा। इसके बाद सुरेश राणा स्वयं ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ प्रभावित गांवों को दौरा करते हुए टूटे हुए तटबंध पर पहुंचे। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तटबंध को मजबूत कराने के लिए लगातार कार्य कराया गया था। पानी के तेज बहाव के कारण तटबंध टूट गया।
इस दौरान उपजिलधिकारी मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची, प्रभावित परिवार और बाढ़ प्रभावित फसल की जानकारी मंत्री को दी। जिस पर सुरेश राणा ने ग्रामीणों से कहा कि उन्हें फसल का पूरा मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इसके साथ ही स्थायी तटबंध निर्माण के लिए भी मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब ग्यारह किलोमीटर लंबे तटबंध के निर्माण पर 90 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दूसरा तटबंध करीब डेढ़ किलोमीटर के आसपास है। उस पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि छोटे तटबंध का पानी उतरने के बाद निर्माण शुरू कराया जाए, जबकि बड़े तटबंध के लिए मुख्यमंत्री से बात कर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने कहा कि बाढ़ हर साल तबाही लेकर आती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ। इसलिए वे अब सरकार से मुआवजा नहीं बल्कि बाढ़ का स्थायी समाधान चाहते हैं। ग्रामीणों ने मंत्री सुरेश राणा से यहां तक कह दिया कि उनके मुआवजे का पैसा भी तटबंध निर्माण में लगा दिया जाये, लेकिन स्थायी समाधान करा दिया जाये।
सांसद के प्रति जताई नाराजगी
मौके पर मौजूद ग्रामीणों में सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह के प्रति गहरी नाराजगी नजर आई। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे कभी इस क्षेत्र में नहीं आए और अब जबकि ग्रामीण आपदा में घिरे हैं तो सांसद ने सुध नहीं ली। इस पर सुरेश राणा चुप्पी साधे रहे। इस दौरान उनके साथ जिला सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, सोमनाथ पपनेजा, राजीव चौधरी, बॉबी चौधरी, रणवीर सिंह, हरेंद्र चौहान, देवेंद्र, गौरव, सुनील पोसवाल, विजय, कटार सिंह आदि रहे।
मुख्य बातें
हस्तिनापुर गंगा खादर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे मंत्री सुरेश राणा से बोले ग्रामीण
मंत्री सुरेश राणा ने ग्रामीणों को दिया हरसंभव मदद के साथ तटबंध बनवाने का आश्वासन


शराब तस्कर ने बाइक को टक्कर मारी, घायल
सरधना। मेरठ की ओर से आ रही सेंट्रो कार ने शनिवार रात करीब दस बजे गांव मढ़ियाई के सामने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मेरठ के कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद कार सवार घायल हो गए। पुलिस ने उससे 15 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने बताया कि घायल अंकित पुत्र राजेंद्र निवासी भामौरी एवं उसका साथी है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि कार कब्जे में ले ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें