फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फुंकने गए सपाईयों से पुलिस ने छीना पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने नहीं फूंकने दिया पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
दौराला। पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी दरों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पल्लवपुरम फेस दो चौराहे पर पुतला फूंकने की सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीन लिया। पुलिस की सख्ती के चलते सपाई बिना पुतला फूंके ही वापस लौट गए। इससे पूर्व सपाइयों ने मीडिया से बात की और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में दस सितंबर को मेरठ कमिश्नरी पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक तादाद में शामिल होने का लोगों से आह्वान किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने के लिए सपा नेता और जमालपुर प्रधान गौरव चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता शुक्रवार शाम को पल्लवपुरम फेज दो स्थित डिवाइडर रोड पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों का विरोध किया और हंगामा करते हुए केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों के पुतला दहन करने की सूचना पल्लवपुरम पुलिस को मिली तो आनन फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सपाइयों से पुतला छीन लिया और पुतला दहन नहीं होने दिया। गौरव प्रधान जमालपुर, पीयूष प्रधान देदवा, राज कुमार देदवा, जग्गी प्रधान महल, अनुज जैनपुर, परमजीत चौधरी, मन्नू जमालपुर, पवन आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सपा नेता चौधरी गौरव प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दस सितंबर को सपाइयों का प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक तादाद में लोग शामिल होंगे। जिसमें प्रदेश सरकार की नाकामी गिनाई जाएगी और किसानों के साथ हो रहे धोखे को भी उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें