मजदूर के मकान की छत गिरी
परीक्षितगढ़। तेज बारिश के कारण बीती शाम गांव नारंगपुर में एक मजदूर के मकान की छत गिर गई और घर में रखा घरेलू समान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर निवासी मजदूर खीमचंद पुत्र राजेंद्र मंगलवार सुबह मजदूरी करने गया था। वहीं मकान की छत की हालत नाजुक होने के कारण खीमचंद की पत्नी मनीषा बच्चों के साथ पड़ोस के मकान में बैठे थे। इसी बीच तेज बारिश के चलते अचानक मकान की छत गिर गई। जिससे मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
परीक्षितगढ़। डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाया गया। सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं का हाकी मैच कराया गया। जिसमें कक्षा 12वीं कामर्स की छात्राओं ने 11वीं की छात्राओं को हराया। जिसमें प्राची, निमशा, सिदरा खान, अनम, नर्गिंस, अंजलि सिंह, असमा, अनुष्का, दामिनी, विजेता, गार्गी, आयुषी, तनु, मनु, अंशिका, अर्पणा, दीपांशी, दीशु आदि ने भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर रचिंद्र चौधरी ने मेजर ध्यान चंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
मां-बेटियों के साथ मारपीट कर घायल किया
फलावदा। गांव मंदवाडी में घर में घुसकर दबंगों ने मां-बेटियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव मंदवाडी निवासी हेमलता पत्नी नीरज शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि परिवार के साथ घर पर बैठे हुए थे। गांव के दबंग उसके घर में घुस आए तथा लाठी डंडों से मारपीट कर हेमलता तथा उसकी दो पुत्रियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। घटना के संबंध में ब्रह्म सिंह, सतवीर, दिनेश, रणपाल को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।