स्कूली बच्चों को खेल के बारे में जागरूक किया
सरधना। कालंद चुंगी के निकट स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को खेल दिवस मनाया गया। मेजर ध्यानचंद सिंह को विश्व प्रसिद्घ हॉकी खिलाडी एवं हॉकी के जादूगर नाम से भी जाना जाता है। स्कूली बच्चों को प्रधानाचार्य रितु सखूजा ने उनके बारे में बताया। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में उनकी गिनती होती है। वह तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता और विश्व में हॉकी के खेल को एक नई पहचान दिलाई। इस बारे में
यामीन मर्डर में पूर्व सभासद का पुत्र गिरफ्तार
- इनाम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद किया-
सरधना। पुलिस चौकी बस स्टैंड़ से चंद कदम की दूरी पर स्थित मोहल्ला पीरजादगान में रुपये के लेनदेन को लेकर तीन दिन पूर्व सोमवार की रात में कुरैशी व अलवी समाज के दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए और 28 वर्षीय यामीन पुत्र जमशैद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार को दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें मृतक यामीन अलवी पक्ष से जबूनिशा पत्नी जमशैद की तहरीर पर दूसरे पक्ष मेहरबान कुरैशी, हाकमीन, यामीन, शाहिद, जुम्मा, अरशद, यासीन पहलवान, देव, भूरा सुल्लड, फिरोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेहरबान पक्ष की तरफ से महजबी पत्नी मेहरबान की तहरीर पर मोहसीन पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें मोहसीन, मोहिन, मोबीन, शमशाद, जमशैद व खुुरशैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यामीन मर्डर में बुधवार को दोपहर के समय पूर्व सभासद मेहरबान कुरैशी का पुत्र इनाम उर्फ सुल्लड पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उसकी निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेजा दिया जाएगा। उधर फरार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, वहीं मोहल्ले में तनाव को देखते हुए बुधवार को भी पुलिस बल तैनात रहा।