फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी बिजली दर के विरोध में रालोद का बिजलीघर पर घरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। रालोद के पोल खोल अभियान में बिजली की बढ़ी हुई दरों के साथ अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सरूरपुर बिजलीघर पर धरना दिया गया। जहां घंटों चले धरने में वक्ताओं ने अपने भाषण में केंद्र व भाजपा सरकार को जमकर कोसा। वहीं, उर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा किसान मजदूरों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सरूरपुर बिजलीघर पर युवा रालोद के पूर्व मंडल महामंत्री संजय चौधरी ने सैंकड़ों किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने मंच के माध्यम से उर्जा निगम के साथ केंद्र और प्रदेश सरकारों को किसान एवं मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर रही है। सरकार ने चालू सत्र में 260 से 350 प्रतिशत तक की वृद्धि करके किसान मजदूरों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने के साथ किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए। मौके पर पहुंचे उर्जा निगम के जेई निपुण कुमार को संजय चौधरी ने राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हर्रा, पांचली बुजुर्ग, गोटका, सरूरपुर, मैनापूठी, भूनी समेत कई गांवों के लोग मौजूद रहे। इसके बाद युवा नेता संजय चौधरी ने सरूरपुर थाने का घेराव किया जिसको लेकर इंस्पेक्टर से भी नोकझोंक हुई। इस दौरान मोनू, मनीष, विक्रांत, बबलू, अशोक, विकल, ताहिर, इस्तेकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें