फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज ने सहेलियों संग खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्र के गांव ढिकौली में फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग के दौरान बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक होली के दृश्य फिल्माए गए। इसे देखने के लिए ग्रामीण अपनी-अपनी छतों पर डटे रहे।
विज्ञापन

बताते चलें कि ढिकौली गांव में अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर की अभिनय वाली फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग चल रही है। गांव में शूटिंग होने से ग्रामीण उत्साहित हैं। बृहस्पतिवार देर रात तक सरोज का रिश्ता की शूटिंग चलती रही। देर रात होली की तैयारियों का दृश्य फिल्माया गया। कई बार कट की आवाज आती रही और सीन को दोबारा शूट किया जाता रहा। आखिरकार अंत में डायरेक्टर को सफलता मिली। होली की तैयारियों का दृश्य शूट करने के बाद शुक्रवार को होली खेली गई। होली की शूटिंग हवेली छत पर की गई। जहां फिल्म में सरोज की भूमिका निभा रही अभिनेत्री सना कपूर ने सहेलियों के साथ जमकर होली खेली। वहीं, होली के गीतों पर डांस किया। इसी बीच हीरो की भी एंट्री हो जाती है और दोनों होली के रंग में सराबोर हो जाते हैं। अदाकारों ने सीन के दौरान ठंडाई एवं व्यंजनों का लुत्फ उठाया। होली का सीन देखने के लिए ग्रामीण छतों पर डटे रहे।
अभिनेता संग ली सेल्फी
होली के सीन के बाद आखिरकार ग्रामीण युवाओं को अभिनेता और अन्य कलाकारों के साथ सेल्फी लेने का मौका मिल गया। हीरो के साथ सेल्फी लेकर युवा उत्सुक दिखाई दिए। उन्होंने सेल्फी लेने के बाद तुरंत फेसबुक पर अपलोड कर दी। हालांकि शूटिंग के दौरान मौजूद बाउंसरों ने ग्रामीणों को शूटिंग की फोटो नहीं खींचने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
फिल्म सरोज का रिश्ता के लिए देर रात होली की तैयारियों और सुबह में होली खेलने के दृश्य शूट किए
अभिनेत्री सना कपूर ने सहेलियों संग डांस भी किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें