हस्तिनापुर। ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरा पर स्थापित त्रय तीर्थंकरों के बारह कल्याणकों से पूजित स्थल पर स्थापित श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के स्वर्णमयी त्रिमूर्ति जिनालय में आषाढ़ अष्टान्हिका पर्व पर श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का प्रारम्भ भव्य ध्वजारोहण के साथ हुआ।
जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शुभमन, मनन, नवैद्य जैन ने किया। शांतिधारा करने को सौभाग्य अजय किशोर जैन को प्राप्त हुआ। विधान कराने का परम सौभाग्य सुमत प्रसाद जैन की स्मृति में संतोष जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ। सभी आगंतुक भक्त मुख्य वेदी में विराजमान शांति, कुन्थु, अहरनाथ भगवान का अभिषेक कर ध्वजारोहण स्थल पर पहुंचे। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य क्षेत्र के महामंत्री मुकेश जैन सर्राफ को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात जप स्थल पर यंत्र विराजमान कर जाप अनुष्ठान किया गया। वहीं, त्रिमूर्ति जिनालय में इसके सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य रितेश जैन, अलका जैन, महायज्ञ नायक जितेन्द्र जैन, मालती जैन, यज्ञ नायक अभिषेक, दीपाली जैन, धनकुबेर दिपेश जैन, क्षुतिजा जैन, ईशान इंद्र गौरव जैन, शिखा जैन, सनत कुमार इंद्र सुरेंद्र जैन, शशि जैन हापुड़, महेंद्र इंद्र, बिजेंद्र जैन, मधु जैन हापुड़, शतार इंद्र नरेंद्र जैन, शशि जैन, ब्रह्मइंद्र राजेश जैन, महाशुक इंद्र सौरभ जैन, शुक इंद्र विकास जैन को प्राप्त हुआ। सभी का क्षेत्र के महामंत्री एवं विधान संयोजक प्रद्युमन कुमार जैन ने मांगलिक माल्यार्पण कर दिया। मांडले पर मुख्य मंगल कलश गौरव जैन, शिखा जैन ने विराजमान किया। जिनवाणी महेश चंद जैन, सोलह स्वप्न वीरेंद्र, तत्वार्थ सूत्र कृष्णा जैन, अष्ट मंगल द्रव्य, अष्ट प्रतिहार्य नरेंद्र, ममता, कौशल, मधु, राजेश, मंजू, अनिल, कृष्णा, सपना, भावना, सुभाष, शांति देवी जैन ने स्थापित किए। सभी भक्तों ने शांतिनाथ, पंचमेरू, नंदीश्वर द्वीप पूजा की। भोपाल से पधारे रामकुमार की मधुर लहरी पर सुनील जैन, प्रवीण जैन समेत सभी भक्ति की। उन्होंने प्रथम तत्व के आठ अर्घ्य भक्ति के साथ समर्पित किए। क्षेत्र के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री मुकेश जैन सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुनील जैन सर्राफ का विशेष सहयोग रहा। महाप्रबंधक मुकेश जैन, अशोक जैन, उमेश जैन, कमल जैन, मणीचंद जैन, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
शांतिधारा करने को सौभाग्य अजय किशोर जैन को प्राप्त हुआ
ग्राम प्रधान के खिलाफ अवैध वसूली की रिपोर्ट
हस्तिनापुर। नंगला चांद के ग्राम प्रधान पर गरीब ग्रामीणों से उनके सरकारी आवास बनवाये जाने के नाम पर अवैध रूप से धनराशि वसूली। इसके बावजूद उनके मकान नहीं बने। वे इससे परेशान हो गए और अधिकारियों से शिकायत की। कुछ दिन पूर्व नंगला चांद गांव में विधान सभा पंचायत समिति एवं विधायक दिनेश खटीक निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की थी। इस मामले की जांच की गई।
विकास खंड हस्तिनापुर के सचिव रतनपाल सिंह ने नंगला चांद के ग्राम प्रधान उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें प्रधान ने गरीबों से मकान बनाने के नाम पर 2 लाख 25 हजार रुपये लिये। इसके बावजूद मकान नहीं बनवाए। सरकारी मकान बनवाने के नाम पर गांव की सईदा पत्नी अबरार से 50 हजार, संतोष पत्नी आनंद से 30 हजार, शमीना से 40 हजार, नौशाद से 30 हजार समेत अन्य कई ग्रामीणों से रुपये लिये। उन्होंने कई बार प्रधान से मकान बनवाने की मांग की परंतु कुछ नहीं हो सका। इससे परेशान होकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में रिपोर्ट कराई गई है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जिससे शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी में गंदगी मिलने पर चेतावनी दी
हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जीके मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिसमें मातृत्व योजना में पहले बच्चे को दी जाने वाली धनराशि सूची, डिलीवरी, टीकाकरण का वार्ड चेक किया। जिसमें वहां पर रखे बेड पर गंदगी मिली। इस पर वहां मौजूद नर्स एवं चिकित्सकों को सफाई रखने के निर्देश दिए और चेतावनी दी भविष्य में ऐसा हुआ तो सख्त कार्रर्वाई की जाएगी। यहां रूम में मरीज के तीमारदार खाना खाते मिले। इस पर उन्हें ऐसा करने की हिदायत दी गई। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी रूम का निरीक्षण किया। वहां अपेक्षित सफाई नहीं मिली। वहां मौजूद स्टाफ नर्स एवं केंद्र प्रभारी सतीश भास्कर को स्वास्थ्य विभाग के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। सभी बेड पर नई चादरें मंगाकर बिछाने को कहा और आशाओं को बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए ट्रेनिंग कराने को कहा और नवजात पुनर्जीवन कार्य योजना को देखा। वैक्सीन दवा रिकार्ड की चेकिंग की और मिशन इंद्रधनुष और आयुष्मान भारत आदि सभी योजनाओं की जानकारी की। उन्होंने सीएचसी प्रभारी सतीश भास्कर को सीएचसी पर जनता के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का जनता को हर हाल में लाभ देने के निर्देश दिए। इन योजनाओं यदि लापरवाही बरती गई उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।