फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर प्रिया को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में सोमवार को जर्मनी से लौटी शूटर प्रिया को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने शूटर का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

भैंसा गांव निवासी प्रिया ने जर्मनी में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिभाग किया था। जिसमें प्रिया ने लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया। सोमवार को कृषक इंटर कॉलेज में प्रिया का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष भंवर सिंह ने शूटर प्रिया को 2100 रुपये नकद देकर सम्मानित किया। सभी ने प्रिया को अगले माह साउथ कोरिया में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रसोत कुमार, डॉ. वीरेंद्र गांधी, विनोद, सचिन, जितेंद्र, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समिति ने कबाड़ की नीलामी की
मवाना। सहकारी गन्ना समिति में सोमवार को कबाड़ सामान की नीलामी की गई। जिसमें लाखों रुपये का सामान बेचा गया। समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि चेयरमैन विनोद भाटी, डिप्टी सोबीर सिंह, डायरेक्टर रघुराज सिंह, आदेश भाटी, संतरपाल व शाहनवाज की मौजूदगी में कबाड़ की नीलामी की गई। उन्होंने बताया कि समिति में पड़ा वेस्ट सामान लगभग एक लाख 46 हजार 500 रुपये में बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें