फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बादल तो कभी बारिश बदल रही मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। कभी बादल तो कभी बारिश और उमस के बीच मौसम बदल रहा है। अभी दो दिन हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार आधी रात हुई झमाझम बारिश के बाद बुधवार सुबह के समय काले बादलों की आमद ऐसी थी कि मौसम खुशनुमा हो गया। बूंदाबांदी शुरू होने पर लगा कि बारिश होगी। लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ और बादल भी छंट गए। दिन भर कभी बादल तो कभी गर्मी का असर बना रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 व न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि बारिश 11.6 मिमी रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री तो रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। आने वाले दो दिन तक बादल रहेंगे और हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। तापमान 36-37 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में उमस के साथ फिर से गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें