फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधारी तालाब की सफाई का कार्य हुआ पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। ऐतिहासिक गांधारी तालाब का सफाई अभियान छठे दिन शुक्रवार को पूर्ण हो गया। अब गांधारी तालाब स्वच्छ और सुंदर हो गया है। शनिवार को तालाब में आक्सीजन, पोटाश, चूना और मछलियों के बच्चे छोड़े जाएंगे। नगरवासियों ने अखिल विद्या समिति के इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

नगर स्थित महाभारतकालीन ऐतिहासिक गांधारी तालाब में गंदगी और काई जमा होने से सैकड़ों की संख्या में मछलियां मर गई थीं। इसके बाद सामाजिक संस्था अखिल विद्या समिति के पदाधिकारियों ने तालाब की सफाई की पहल की। समिति के पदाधिकारियों ने छठे दिन गांधारी तालाब में सफाई अभियान चलाया। अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने बताया कि छह दिन तक तालाब में कड़ी मेहनत से सफाई कराई गई। जिसके चलते शुक्रवार को तालाब को पूर्ण रूप से स्वच्छ कर दिया गया। शनिवार को तालाब में ऑक्सीजन, पोटाश, चूना के साथ मछलियों के बच्चे छोड़े जाएंगे। वहीं, नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन त्यागी और मेरा शहर मेरी पहल के निदेशक अमित अग्रवाल ने गांधारी तालाब परिसर पहुंचकर सफाई अभियान में सहयोग किया था। नगर के गण्यमान्य लोग एवं समिति के पदाधिकारी मंडलायुक्त एवं डीएम से मिलकर गांधारी तालाब को संवारने की मांग करेंगे। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, पूनम रूहेला, नंदकिशोर, सोनू, गजेंद्र गुर्जर, श्याम सिंह महलवार, छिद्दा त्यागी, सुभाष गुर्जर, महकार पंवार, लोकेश गर्ग, प्रियंका यादव, रिंकू सिंह, लतेश देवी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
अखिल विद्या समिति ने छह दिन तक चलाया अभियान
तालाब में ऑक्सीजन, पोटाश, चूना और मछली के बच्चे डाले जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें