दौराला। अझौता गांव से शुक्रवार सुबह एक महिला लापता हो गई। उसके पति ने दौराला थाने पर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
अझौता गांव निवासी सूबे सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी बबली मानसिक रूप से बीमार है। वह शुक्रवार सुबह वह घर से अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश की गई परंतु सुराग नहीं लगा। एसएसआई धारा सिंह ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।