फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिटकरी में भारी विरोध के बीच तालाब की तरफ को नाला खुदाई का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। झिटकरी गांव में करीब एक वर्ष से चल रहा नाला निर्माण विवाद शुक्रवार को चरम पर पहुंच गया। पुलिस फोर्स के साथ टीम तालाब की तरफ नाला खुदाई करने पहुंची। इसका ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। इसके बाद एसडीएम पुलिस, पीएससी एवं महिला पुलिस को साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने माइक से ग्रामीणों से शांतिपूर्वक रास्ते से हट जाने की अपील की। हालांकि ग्रामीणों ने अनसुना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके नाला खुदाई शुरू कराई। पुलिस ने विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

झिटकरी गांव के अरविंद कुमार, अजयपाल, मनोज कुमार एवं दूसरे पक्ष से किसान मुनेश शर्मा के बीच नाला निर्माण को लेकर एक वर्ष से अधिक समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक चला गया। किसान ने कोर्ट से अपने पक्ष में स्टे होने की जानकारी दी तो ग्रामीणों ने भी कई वर्षों से उधर को पानी जाने का दावा किया। मामला एसडीएम से लेकर कमिश्नर तक जा पहुंचा। मंडलायुक्त ने भी दोनों पक्षों को सुनकर एसडीएम राकेश कुुमार सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसडीएम राकेश कुुमार सिंह ने ब्लॉक की टीम भेजकर तालाब की तरफ सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण कराने के लिए कहा। ग्रामीणों ने टीम का विरोध कर खुदाई का काम बीच में ही बंद कराकर टीम लौटा दिया था। साथ ही तहसील और मंडलायुक्त कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। इसके बाद मामला फिर से लटक गया। एसडीएम राकेश कुमार के कडे़ तेवर के चलते शुक्रवार को नाला निर्माण तालाब की तरफ कराने के लिए जेसीबी से सड़क पर खुदाई शुरू कराई। महिलाओं और सैकड़ों लोगों ने विरोध किया। हालांकि पुलिस बल अधिक होने के कारण विरोध करने वालों को हिरासत में लेे लिया। इतना ही नहीं उन्हें थाने भिजवा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। पुलिस-प्रशासन ने तालाब की तरफ नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू कराई। वहीं, सड़क पर मिट्टी डलवाने का काम भी शुरू कराया। एसडीएम और सीओ देर सायं तक मौके पर ही मौजूद रहे। इस दौरान सरधना, सरूरपुर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएससी मौजूद रही। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करना चाहता है तो पूरे गांव के रास्तों की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराए।
विज्ञापन

मुख्य बातें
तालाब की तरफ नाला खुदाई का विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया
एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर ने भीड़ को लाठियां फटकार खदेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें