फोटो समाचार
गोकशी का एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
दौराला। रूहासा गांव के जंगल में तीन दिन पहले गोकशी कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने मौके से बरामद छुरा, तराजू और स्कूटर को भी कब्जे में लिया था।
बताते चले कि रूहासा गांव में तीन दिन पर्व सुहेल के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने छापे मारी की थी। पुलिस को मौके से एक छुरा, स्कूटर, तराजू मांस बरामद हुए थे। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस तभी से मामले में जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। देर रात पुलिस ने रूहासा गांव में छापे मारी कर एक आरोपी नवाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो आरोपी फिरोज व भप्पू अभी फरार है। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।