फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाबगढी में युवक पर तमंचे से किया फायर-रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासूनीपर झोंका फायर
विज्ञापन

सरधना। नवाबगढ़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को सुबह के समय दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो गोली तक चल गई। गनीमत रही की युवक ने दौड़कर जान बचाई और उसे गोली नहीं लगी, पुलिस ने तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन

नवाबगढ़ी निवासी आमिर पुत्र शाहबूद्दीन व फरमान पुत्र महताब पक्ष में पुरानी कहासुनी को लेकर रंजिश चली आ रही हैं। इसी रंजिश को लेकर शुक्रवार को आमिर व फरमान के बीच फिर से कहासुनी हो गई, आरोप है कि फरमान ने तमंचा निकालकर आमिर पर जानलेवा हमले की नीयत से फायर झोंक दिया। आमिर को गोली नहीं लगी। आमिर ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने आमिर की तहरीर पर फरमान पुत्र महताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, तमंचे से फायर करने वाले आरोपी फरमान की तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें