फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान की कैंसर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव पेपला निवासी कैंसर पीड़ित बीएसएफ के एक जवान की शनिवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव पेपला निवासी 27 वर्षीय अनुज पुत्र सोहनवीर सिंह 29 जून 2006 को बीएसएफ की 105 बीएन कोर में भर्ती हुआ था। अनुज की तैनाती दो वर्ष पूर्व पीटीआई नॉर्थ बंगाल के सिलीगुडी में हुई थी। तैनाती के कुछ दिन बाद बीमार होने पर अनुज ने इलाज कराया। इस दौरान उसको ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई। परिजनों ने जनवरी 2017 में अनुज को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उसे आराम मिलने पर अस्पताल से तीन माह पूर्व छुट्टी दे दी गई। बीते अप्रैल में अनुज की तबीयत फिर खराब हो गई। उसे दोबारा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शनिवार रात अनुज की मौत हो गई। रविवार सुबह बीएसएफ के जवानों द्वारा अनुज के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पेपला गांव में लाया गया। यहां पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अनुज का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें