फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोगी से बच्चे की मौत के मामले में पीएम के बाद शव को सडक पर रखकर जाम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव मुबारिकपुर में बुग्गी की चपेट में आने से मरे चार वर्षीय बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने रविवार को थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि बुग्गी चालक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने तुरंत ही दबिश देकर आरोपी की बुग्गी कब्जे में ले ली। वहीं, आश्वासन दिया कि आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को गांव लेकर चले गए। करीब एक घंटा जाम लगा रहने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं तथा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें