फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र और छात्राओं का सम्मान
विज्ञापन

मवाना। महाराणा प्रताप इंटर कालेज में मेधावी छात्र छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें 6 छात्रों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने विजेता छात्र छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया।

सफाई मजदूर कांग्रेस का चुनवा 30 मई को
मवाना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा मवाना के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शाखा का चुनाव 30 मई को मतपत्र के द्वारा संपूर्ण होगा। यह घोषणा जिलाध्यक्ष सुभाष चंद चांवरिया ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए होगा। मतदाता सूचि का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटरसाइकिल से बच्चों को टक्कर मारी
फलावदा। ग्राम बातनौर निवासी महिला ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक पर बच्चों को टक्कर मारने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम बातनौर निवासी रीना पत्नी संदीप शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहां कि उसका पुत्र केशव घर के बाहर खेल रहा था। सामने से आ रही बाइक ने तेज गति में उसके पुत्र केशव को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें