फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने निर्माणाधीन मीट प्लांट पर सील लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। ग्राम अल्लीपुर में मीट फैक्ट्री बनाने के लिए मेरठ निवासी व्यक्ति ने सात वर्ष पहले चार करोड़ रुपये का लोन लिया था। उसने बैंक का कुछ पैसा अदा कर दिया। इस समय करीब 3.83 करोड़ रुपये बकाया हैं। बैंक अधिकारियों ने शुक्रवार को कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ निर्माणाधीन फैक्ट्री पर सील लगा दी है। हालांकि फैक्ट्री स्वामी ने कर्ज दूसरे प्लांट पर लेना तथा अन्य पर लगाने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्लांट के कानूनी सलाहकार ने कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक राजकुमार सिंह के अनुसार मेरठ के तोपचीवाड़ा निवासी कल्लू पुत्र एजाजुद्दीन ने अलीपुर में खसरा संख्या 102 पर मीट फैक्ट्री निर्माण के लिए कंकरखेड़ा शाखा से 2011 में करीब चार करोड़ रुपये लोन लिया था। वहीं, कल्लू और उसके परिजनों ने खसरा संख्या 58 भी खरीदा था। कल्लू ने खसरा संख्या 102 में निर्माण नहीं कराया। कल्लू समेत परिजनों ने खसरा संख्या 58 में मीट प्लांट का निर्माण कर दिया। प्लांट स्वामी द्वारा कुछ पैसा जरूर जमा करा दिया गया, लेकिन अब भी करीब 3.83 करोड़ रुपये बकाया हैं। प्रबंधक के अनुसार बैंक ने निर्माणाधीन प्लांट पर कब्जा लेने के लिए कार्रवाई की थी। जिसमें शुक्रवार सुबह पीएनबी से प्रबंधक समेत फील्ड आफिसर वीपी सिंह, कानूनी सलाहकार सचिन और प्रवीण समेत खरखौदा और किठौर पुलिस और पीएसी के साथ प्लांट पर पहुंचे। पुलिस और बैंक कर्मचारियों को देेखकर प्लांट का निर्माण कर रहे कर्मचारी मौके से भाग गए। बैंक अधिकारियों ने प्लांट के मशीन रूम तथा मैन गेट पर सील लगा दी। हालांकि प्लांट स्वामी अब्दुल गफ्फार, सुहेल और कानूनी सलाहकार नितिन कौशिक ने मशीन रूम पर सील लगाने का विरोध किया। जिस खसरा संख्या पर प्लांट खड़ा है वह दूसरा नंबर है। जिस कारण सील गलत लगाई है। इसका विरोध हुुआ। बैंक अधिकारी तुरंत मैन गेट पर सील लगाकर और नोटिस चस्पा कर लौट गए।
पीएनबी प्रबंधक राजकुमार सिंह का कहना है कि सील कानूूनी तरीके से लगाई गई है। प्लांट स्वामियों ने चालाकी से लोन दूसरे खसरा संख्या पर लिया तथा प्लांट दूसरे पर खड़ा कर रहे हैं। बैंक ने केवल मशीनरी रूम और दूसरे गेट पर सील लगाई है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में प्लांट के कानूूनी सलाहकार नितिन कौशिक ने बताया कि कानूनी तरीके से सील गलत हिस्से पर लगाई है। वह कल्लूू के नाम है लेकिन जिस पर प्लांट खड़ा है वह उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम है। यह मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मुख्य खबरें
बैंक अधिकारी पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे थे
फैक्ट्री मालिक ने गलत हिस्से में सील लगाना बताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें