फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की टक्कर से मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। मीट प्लांट का एक मजदूर जुमे की नमाज अदा करने के लिए सड़क पार करके मदरसा जा रहा था। इसी दौरान हाइवे पर के लिए मिट्टी से लदे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। अन्य मजदूरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य रुकवा दिया। हालांकि रात में उसकी मौत हो गई
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में बने एक मीट प्लांट में मुस्लिम मजदूर काम करते हैं। जुमा होने पर मीट प्लांट में काम करने वाले सभी मुस्लिम मजदूर मदरसे में नमाज अदा करने जा रहे थे। मजदूर निर्माणाधीन मेरठ-हापुड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे तो पीछे से निर्माण कंपनी के मिट्टी से लदे डंपर ने पश्चिम बंगाल निवासी नूूरहसन को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं, आरोपी चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया। इस पर नमाज पढ़ने जा रहे मजदूरों ने राजमार्ग पर काम रुकवा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य मजदूूरों की सहायता से घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल पक्ष की ओर से आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें