फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर देशहित में समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद मोघा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। वहीं, आसमान छूती महंगाई से जनता परेशान है।
भ्रष्टाचार के कारण लोगों में आक्रोश है। गेहूं क्रय केंद्रों पर घटतौली एवं अनियमितताएं हैं। वहीं, लोगों की मूलभूत जरूरतों शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं स्वच्छ पर्यावरण की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। किसानों की फसल का मूल्य उचित भुगतान नहीं हो रहा है। अपराध चरम पर है। अधिकारी निरकुंश होते जा रहे हैं। किसानों के ऋण माफी में सरकार की रुचि नहीं है। किसानों की अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे का समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। भाजपा शासित प्रदेशों में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को कम किया जाए। ज्ञापन में देशहित की मांगों का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यहां योगराज नंबरदार, अखिल कौशिक, देवल दुबलिश, पं. सत्यप्रकाश गौतम, अहसान उल हक, राजेंद्र कुमार, शिवदत्त शर्मा, रामकृष्ण यादव, डॉ. जफर उल्ला खां, डा. सुरेशपाल, मंजीत सिंह आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन


जेठ-जेठानी के खिलाफ शिकायत की
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सैकुल जहां ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि पुराने मकान में कम जगह होने की वजह से उन्होंने किराए पर अलग मकान ले लिया। उसके जेठ-जेठानी सामान नहीं उठाने दे रहे हैं। वे 35 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

गन्ना किसानों की समस्या उठाई
मवाना। लोकजनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव उर्फ संजय गुर्जर ने किसानों की समस्याओं को लेकर चीनी मिल प्रबंधक वाईके चौहान से मुलाकात की। जब संजय गुर्जर ने गन्ना भुगतान के संबंध में बात की। इस पर मिल अधिकारी ने शीरे, चीनी के दाम कम होने की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि मिल को इस समय परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। मिल की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार से सहायता की मांग की है। उन्होंने कहा कि मिल थोड़ा-थोड़ा करके किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान कर देगा। मिल प्रबंधक से मुलाकात करने वालों में महिपाल नागर, प्रेम सिंह, मुन्नू, रतन सिंह, महकार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें