फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के उत्पीडन के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुजफ्फरनगर में दलित युवकों की हत्या किए जाने तथा प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए योगी सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा अनुसूचितजाति/जनजाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि मुजफ्फरनगर में दलित विकास तथा सहारनपुर में सचिन वालिया की हत्या कर दी। वहीं, आजमगढ़ के थाना निजामाबाद के फरिया गांव में दलित लड़की को जिंदा जलाने की घटना हुई। प्रदेश में ये दलितों पर बढ़ते अत्याचार का ताजा उदाहरण हैं। वहीं, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। दलितों पर अत्याचार की बाढ़ सी आई है। लोकसभा चुनाव में पूरे देश में दलित समाज भाजपा का बहिष्कार करेगा। उन्होंने मांग की कि योगी सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। यहां जिला सचिव देवेंद्र दयाल, जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार, कासिम जैदी, वसीम सैफी, रोहित यादव, कंबर जैदी, रईस आजम, दीपक गिरी, गुड्डू यादव, नौशाद सैफी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें