दुकान का ताला तोड़ हजारों का सामान चोरी
मवाना। नगर स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे पीड़ित ने ताला टूटा देखा तो मामले की जानकारी हुई। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी महराब पुत्र जलील अहमद ने बताया कि उसने मवाना कंप्यूटर के नाम से एएस डिग्री कालेज के सामने दुकान खोल रखी है। शनिवार देर रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा लैपटॉप, प्रिंटर व पांच हजार की नकदी चोरी कर ली। रविवार को दुकान खोलने पहुंचे पीड़ित को ताला टूटा देख मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हूटर बजाने पर पुलिस ने काटा चालान
मवाना। नगर चौकी पुलिस ने रविवार को हूटर बजाने पर एक युवक की कार का चालान काट दिया। पुलिस ने हूटर उतरवाकर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सहल रविवार को अपनी कार से घर जा रहा था। इस दौरान वह हूटर बजाकर जा रहा था। हूटर की आवाज सुनकर पुलिस ने गाड़ी से उसका पीछा किया और हूटर उतरवाकर कार का चालान काट दिया। चालान काटने पर युवक की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।