फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पैराई में यूपी की पहली मिल बनी दौराला चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रिकार्ड पेराई के बाद बंद हुई दौराला चीनी मिल
दौराला। उत्तर प्रदेश में दौराला चीनी मिल ने सबसे अधिक गन्ना पेराई कर 85वें पेराई सत्र का समापन किया। चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में 220 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर अब तक की सर्वाधिक गन्ना पेराई कर उत्तर प्रदेश में पहली बार इतिहास रचा।
विज्ञापन

विगत पेराई सत्र में भी दौराला चीनी मिल ने 194 लाख गन्ने की पेराई कर कीर्तिमान स्थापित किया था। मिल ने पेराई सत्र 25 अक्तूबर को शुरू किया था, तथा 197 कार्य दिवसों में गन्ना पेराई कर लगभग 26.40 लाख चीनी के बोरों का उत्पादन किया गया। जबकि विगत पेराई सत्र में 174 दिन में पेराई करके 20.86 लाख बोरे चीनी बनाई गई थी। सर्वाधिक गन्ना पेराई करने के साथ-साथ चीनी मिल 28 मार्च तक का गन्ना मूल्य भुगतान करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र के दौरान कृषकों को गन्ना पर्ची गन्ना खरीद गन्ना उठान एवं गन्ना भुगतान की परेशानी नहीं होने दी। महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने कहा कि मिल ने अपने 85वें गन्ना पेराई सत्र का समापन रिकार्ड पेराई के साथ किया है। इस बार किसानों के यहां गन्ने का उत्पादन भी अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक रहा। जिस कारण से मई के प्रथम सप्ताह तक मिल में पेराई सत्र सुचारु रहा। क्षेत्र के किसानों का गन्ना लेने के बाद ही मिल में पेराई सत्र को बंद किया गया है। पेराई सत्र सफलता पूर्वक समापन करने में किसानों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इसी प्रकार से सहयोग रहे। मिल प्रबंधन भुगतान में भी सबसे आगे है, जल्द ही बाकि भुगतान भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें