किशोरी के अपहरण के आरोपी को जेल भेजा
सरधना। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में चार मई को लापता हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर लापता किशोरी का अपहरण करने का आरोप पवन पुत्र महेश निवासी कमालपुर बुलंदशहर पर लगाया। पुलिस ने मंगलवार की रात में किशोरी व पवन दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पवन का बुधवार को दर्ज मुकदमे में चालान कर दिया।