फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना-कंकरखेडा मार्ग पर टैंपो व ट्रैक्टर की भिडंत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-टेंपो की भिड़ंत, छह लोग घायल
विज्ञापन

सरधना। सरधना-कंकरखेडा मार्ग पर मंगलवार को दोपहर के समय खिर्वा नयागांव के निकट सवारी से भरे टेंपो व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार आधा दर्जन सवारी को चोट लगी, लेकिन गनीमत रही की लोगों ने पलटे टेंपो को जल्द ही सीधा कर दिया।
विज्ञापन

खिर्वा निवासी रोहताश पुत्र कांति प्रसाद गांव से मेरठ तक टेंपो चलाता हैं। मंगलवार को दोपहर के समय वह ट्रैक्टर लेकर मेरठ की तरफ जा रहा था। जैैसे ही वह नयागांव के रजवाहा पुल के निकट पहुंचा तो गांव के अंदर से सड़क की तरफ को एक ट्रैक्टर आ गया, जिसमें दोनों की भिड़ंत हो गई। टेंपो पलट गया, टेंपो में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई लोगों ने टेंपो को सीधा कर सवारियों को बाहर निकाला, करीब आधा दर्जन सवारियों को मामूली चोट लगी। ट्रैक्टर चालक अनुज पुत्र सत्यपाल निवासी नयागांव को भी मामूली चोट लगी। गांव के लोगों ने गांव में ही मामला निबटा लिया, किसी भी पक्ष ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें