फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में पडा है दो हजार कुंतल गेंहू, पीसीएफ नहीं उठा रहा गेंहू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा स्थित पीसीफ के क्रय केंद्र पर करीब दो हजार कुंतल गेहूं खुले में पड़ा है। डीएम और एडीएम के निर्देश के बावजूद पीसीएफ अधिकारी गेहूं नहीं उठवा सके हैं। विभाग के पास गेहूं को बरसात से बचाने के लिए उपयुक्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

खरखौदा कस्बा और बिजौली गांव में पीसीएफ के माध्यम से गेहूं खरीद की जा रही है। कस्बे में प्रतिवर्ष गेहूं की बड़े स्तर पर खरीदारी की जाती है। इस वर्ष भी कस्बा स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर एक अप्रैल से 7 मई तक करीब 6138 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। पूरा गेहूं पीसीएफ खरीदकर एफसीआई के माध्यम से जमा कराता है। डेढ़ माह में करीब चार हजार कुंतल गेहूं गोदाम तक पहुंचाया जा सका है। बाकी करीब दो हजार कुंतल करीब खुले आसमान के नीचे पड़ा है। क्रय केंद्र पर गेहूं को बरसात से बचाने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में भारी तूफान और बरसात की चेतावनी दे रखी है।
जहां एफसीआई गेहूं खरीद कर रही है वहां से उठान तुरंत किया जाता है। इसके अतिरिक्त जो भी संस्था गेहूं खरीदारी कर रही हैं उनके यहां से उठान समय से नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोदाम पर खाली नहीं हो पा रही गाड़ियां
सभी संस्थाएं गेहूं खरीदारी करके एफसीआई गोदाम में जमा कराती हैं। पूरे क्षेत्र के गेहूं खरीद कर हापुड़ एफसीआई गोदाम में जमा कराया जाता है। यहां भीड़ लगी होने के कारण गाड़ी खाली नहीं हो पा रही हैं। जिससे खाली गाड़ी क्रय केंद्र तक नहीं पहुंच पा रही हैं। गाड़ी खाली होते ही जल्द गेहूं उठवाया जाएगा। -विश्व बंधु, जिला प्रबंधक पीसीएफ
विज्ञापन

मुख्य बातें
डीएम और एडीएम के निर्देश के बावजूद नहीं हो पा रहा है उठान
एफसीआई गोदाम में शीघ्र खाली नहीं हो पा रही हैं गाड़ियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें