जानीखुर्द। जानीखुर्द में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। इस पर आवंटन की कार्यवाही अगले आदेश तक बंद कर दी गई।
जानीखुर्द में राशन की एक दुकान है। ग्रामीणों के अनुसार ज्यादा यूनिट होने के चलते ग्रामीण काफी दिनों से एक और राशन की दुकान की मांग कर रहे थे। सोमवार को मांग पर राशन की दूसरी दुकान को लेकर जानी ब्लॉक में खुली बैठक चल रही थी। दो पक्ष राशन की दुकान लेने को अडे़ हुए थे। इसको लेकर ब्लॉक कर्मचारी नीरज आदि ने दोनों आवेदकों की बाबत चुनाव कराने का फैसला लिया। चुनाव की बात आते ही दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस बल की मांग ब्लाक कर्मियों ने की। हालांकि जानी थाना प्रभारी ने पर्याप्त फोर्स नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद ब्लॉक कर्मियों ने बैठक स्थागित कर दी। ग्राम विकास अधिकारी नीरज के अनुसार राशन की दुकान के आवंटन के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।