फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव खटकी में आम आदमी पार्टी की बैठक में नरेंद्र की पुलिस द्वारा थर्ड डिग्री देने से मौत होने पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

बैठक में आम पार्टी नेता बालकिशन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में गोकशी के नाम पर निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है। नरेंद्र गुर्जर पर गोकशी का फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। और पुलिस ने उसे थर्ड डिग्री दी। जिससे उसकी जेल में मौत हो गई। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में रेप, लूट, अपहरण जैसी संगीन वारदात हो रही हैं। भाजपा सरकार ताजमहल, जिन्ना और मूर्तियों के नाम पर मुद्दे उठाकर बयानबाजी कर रही है। इसके चलते देश में सांप्रदायिक माहौल खराब किया जा रहा है। जनता को आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है। सरकार का काम अच्छा नेतृत्व करने का होता है। इसके बावजूद सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं आदि के कार्य करने चाहिए। जिससे देश की तरक्की हो सके। आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के नेता देश को तोड़ने का काम कर रहे है। इससे देश का पतन हो रहा है। देश की जनता को जातिवाद, धर्मवाद और भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं का बहिष्कार करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता अनमोल कुमार ने की। इस मौके पर सुरेश शर्मा, दुल्ला सिंह, शब्बीर सिंह, ओम संत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाबा ढ़ाकपीर उर्स कमेटी गठित
परीक्षितगढ़। नगर स्थित बाबा ढ़ाकपीर उर्स कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सभासद सतीश अग्रवाल को सर्वसम्मति से मेला अध्यक्ष चुना गया।
नगर के खजूरी दरवाजा में दर्शकों से लगने वाला हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बाबा ढ़ाकपीर उर्स मेला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सभासद सतीश अग्रवाल को मेला अध्यक्ष चुना गया। मेला उपाध्यक्ष चौधरी इंतजार अली, कोषाध्यक्ष जिशान सैफी और अरंविद कुमार, सचिव गुल्लु प्रधान, गौरव गर्ग उर्फ पोपट, मेला इंचार्ज बाबू तेजपाल नागर, ब्रह्मजीत प्रजापति, मदन गुर्जर, सदन गुर्जर, मंत्री रणपाल गुर्जर, शानू ठेकदार, उप मंत्री शौकीन ठेकदार, अनिल गुप्ता, डॉ. सलीम, मजार कमेटी सदस्य असगर अली, निसार अहमद को बनाया गया। मेला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि मेला 25 मई से 3 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें