फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूटने की कोशिश, वृद्धा ने दबोचा बदमाश  

Sat, 05 May 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रद्धापुरी में पोते को स्कूल से लेकर घर लौट रही एक वृद्ध महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट का प्रयास किया। इस बीच वृद्धा ने एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन वह महिला को धक्का देकर भाग गया। गिरने के कारण महिला घायल हो गई। पुलिस ने घटना की रिपार्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

श्रद्धापुरी निवासी बलराम विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं। शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी दयावती एमपीएस पब्लिक स्कूल से अपने पोते को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। जब वह श्रद्धापुरी में सीबीसीआईडी पुलिस ऑफिस के सामने पहुंची तो पीछे से पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए और वृद्धा से चेन लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए और बाइक सहित गिर गए। इस दौरान वृद्धा ने साहस करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन वह महिला को धक्का देकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं घायल वृद्धा का पास के क्लीनिक में उपचार कराया गया। एसएसआई रविंद्र पंत का कहना है कि वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसके आधार पर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें