फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में विद्घुत निगम का जेई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा से मेरठ विद्युत उपकेंद्र पर जा रहा जेई प्राइवेट बस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। जेई को पहले खरखौदा और बाद में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी जयवीर सिंह पहले खरखौदा विद्युत उपकेंद्र पर बतौर अवर अभियंता था। उसका एक वर्ष पहले लोहियानगर बिजलीघर पर तबादला हो गया था। सोमवार को जेई किसी काम से खरखौदा आया था। वह दोपहर में बस से वापस मेरठ बिजलीघर लौट रहा था। बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय जेई अपने ऊपर से नियंत्रण खो बैठा तथा बस से गिर गया। जिसमें जेई गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के लोगों ने जेई को पहले खरखौदा में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, दूसरा हादसा देर शाम कस्बा स्थित सम्प कोल्ड स्टोर के सामने हुआ। एक बाइक सड़क पर बुग्गी से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार रिजवान पुत्र नाजर अली, उसकी पत्नी नाजमा और चार वर्षीय बेटा निवासी बहादुरपुर मवाना हापुड़ से लौटते समय हादसे में घायल हो गए। उन्हें राहगीरों की मदद से सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें