जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर पांचली खुर्द स्थित आईटीएम कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
आईटीएम कॉलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी का उद्घाटन कॉलेज के सचिव संजय बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सिंगिंग, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी छटा बिखेरी की दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। बीटेक चतुर्थ वर्ष के इलेक्ट्रोनिक्स के बिजेंद्र तिवारी को मिस्टर फेयरवेल और एमबीए अंतिम वर्ष की इंदू भारती को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा। कॉलेज की संयुक्त सचिव अंशु बंसल ने दोनों को ताज पहनाकर सम्मानित किया। सिंगिंग में आकाश शर्मा, डांस में इंदू भारती ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन सोनू, नीतीश मिश्रा, अमित विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें संजय बंसल, अंशु बंसल पीके वशिष्ठ, चंद्रमणि त्यागी, केके शर्मा, जेपी शर्मा, गौरव यादव, रितू शर्मा आदि मौजूद रहे।