आरएन में खो-खो प्रतियोगिता का समापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित आरएन इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी श्री बैजनाथ त्रिपाठी एवं अमरनाथ त्रिपाठी खो-खो महिला पुरुष प्रतियोगिता का समापन हुआ।
मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह, राजेश मित्तल, अजय गुप्ता, प्रदीप गोयल, सचिन तोमर संयुक्त रुप से शामिल हुए। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया। आठ टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान बुल्स गाजियाबाद, द्वितीय एसवीएम शास्त्रीनगर तृतीय एलएमटी गाजियाबाद, बालिका वर्ग में प्रथम गाजियाबाद बुल्स, एसवीएम शास्त्रीनगर द्वितीय स्थान पर और केवी सिख लाइनस तृतीय स्थान पर रही। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान संजय भारद्वाज, जयप्रकाश, विपिन चौधरी, विवेक, मुकुल, सागर, सोहनपाल, गौरव, ज्योति सिंह, आदित्य, सुरेंद्र, मुकुल आदि मौजूद रहे।