फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में थियेटर कार्यशाला का समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय थियेटर कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। थिएटर कार्यशाला में तेजस फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं को सामाजिक मुद्दों पर नाटक, कविता व नृत्यों का आयोजन किया गया। आज ही विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय मोटिवेशन कैंप का भी समापन हुआ। इसमें नाजमीन, पायल द्वारा महिलाओं की समाज में स्थिति पर कविता तथा विशाखा, जीनत, रीना, मनु द्वारा अंधविश्वास पर नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान वार्डन अमरीता वैदवान, प्रियंका, आरती, अंजू, संगीता आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन



सपाइयों ने सरकार को जमकर कोसा
मवाना। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बढ़ती महंगाई पर सरकार को जमकर कोसा। जोनी गुर्जर के आवास पर आयोजित सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों की जिंदगी मौत के कगार पर है। प्रदेश में लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। बिजली दरों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी से किसान एवं गरीब परेशान हैं। किसान को न पर्ची मिल रही है और न ही गन्ना भुगतान। जनता आंदोलन के लिए मजबूर हो चुकी है। बैठक की अध्यक्षता किशोर वाल्मीकि ने की तथा संचालन कासिम जैदी ने किया। बैठक में दीपक गिरी, सुहैल, वकार, मोहित वाल्मीकि, राहुल गुर्जर, जितेंद्र रिठानी, हारून मलिक, अरशद, सचिन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें