फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसलेम एकेडमी में अंतर सदन क्रिकेट टूर्नामेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ट्रांसलेम एकेडमी मवाना में अंतर सदन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें चार सदनों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्या ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। सुभाष सदन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 89 रन बनाए। जिसके जवाब में टैगोर सदन मात्र 47 रन ही बना सका। सुभाष सदन 45 रन से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में भगत सदन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें गांधी हाउस ने बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 60 रन बनाए। जिसके जवाब में खेलते हुए भगत हाउस 62 रन बनाकर 9 विकेट से विजयी रही। फाइनल मैच भगत एवं सुभाष सदन के मध्य बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने पर जोर
मवाना। बीएड बेरोजगार संगठन की बैठक अध्यक्ष राजकुमार दूधली के आवास मवाना खुर्द में संपन्न हुई। इसमें वक्ताओं ने शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने, बीएड बेरोजगारों को भी वेटेज अंक देकर प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर मौका दिए जाने की मांग की गई। बैठक में गजब सिंह, सलीम कुशवाहा, संजीव कुमार, रुची, हेमलता शर्मा, सुनीता सिंह, यशपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें