फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले पकडे गयी सरकारी अनाज के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर के सामने दो दिन पहले पकड़े गए सरकारी गेहूं के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कालाबाजारी का मामला दर्ज किया है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की जांच में गाड़ी चालक तथा उसके साथी ने खरखौदा गोदाम से अनाज एक फ्लोर मिल पर ले जाना बताया था।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने हापुड़-मेरठ रोड स्थित गांव जाहिदपुर मोड़ के सामने सरकारी गेहूं से लदा छोटा हाथी पकड़ लिया था। इसकी जानकारी पाकर आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। आपूर्ति विभाग की टीम ने छोटे हाथी चालक अफजाल पुत्र अहमद एवं नदीम पुत्र एजाज निवासीगण श्याम नगर लिसाड़ी गेट को पुलिस हिरासत में दे दिया था। दोनों ने सरकारी गेहूं खरखौदा स्थित गोदाम से टीपीनगर स्थित एक फ्लोर मिल में ले जाने की जानकारी दी थी। इस पर आपूर्ति विभाग की टीम बृहस्पतिवार रात्रि में ही खरखौदा स्थित अनाज गोदाम पर पहुंची थी। गोदाम पर तैनात विपणन अधिकारी नीतू गोला से सभी अभिलेखों की जांच की थी। हालांकि टीम को स्टाक रजिस्टर और गोदाम में गेहूं स्टाक पूरा मिला था। आपूर्ति विभाग की टीम ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी। जिसमें जिलाधिकारी की अनुमति के बाद शनिवार को छोटा हाथी चालक अफजल और नदीम के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम के अनुसार दोनों आरोपियों को थाना से ही जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें