नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम का खरखौदा कस्बा, फफूंडा एवं गांव कैली में शनिवार को स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की उपलब्धि भी गिनाईं।
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कांता कर्दम हापुड़ किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई। इससे पूर्व सांसद कांता कर्दम का गांव फफूंडा में पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना के नेतृत्व में मैन बस स्टैंड पर स्वागत किया गया। जिसमें सुधीर अग्रवाल, राहुल शर्मा, प्रमोद, विकास भड़ाना सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, बाद में राज्यसभा सांसद का खरखौदा में चेयरमैन रमेश ठेकेदार ने अपने आवास पर समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर मोहन मुंडे, होतीलाल मुंडे, राजीव मुंडे, सुरेंद्र मुंडे, हरीश मुंडे, मनोज मुंडे, राजपाल बिल्टोरिया समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं, गांव कैली में राजवीर त्यागी के आवास पर राज्यसभा सांसद का स्वागत किया गया। इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने बताया कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा हो गया है। पिछली सरकारों में अपराध चरम पर था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों को कुचल दिया या वे क्षेत्र छोड़कर भाग गए। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए योजनाएं चलाई हैं ये सभी गरीबों तक पहुंच रही हैं। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाकर उनके समाज को सम्मान दिया है। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने 2019 के लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम सिंह त्यागी ने की। संचालन दिनेश पांची ने किया। इस मौके पर अंकुर राणा, राजेश्वर छतरी, रोबिन गुर्जर, जितेंद्र कैली, अमरनाथ सिंह, विजय त्यागी, महेश त्यागी, बिजेंद्र सिंह, मुकेश त्यागी एवं बबलू त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
फफूंडा, खरखौदा और कैली में समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विमर्श